Box office: अक्षय स्टारर गोल्ड / जॉन स्टारर सत्यमेव जयते, दूसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई
2nd Day Box Office Collection of Akshay Starr Gold and john Starr Satyameva Jayate
स्वतंत्रता दिवस के दिन पर रिलीज हुई अक्षय स्टारर गोल्ड और जॉन स्टारर सत्यमेव जयते दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं। रिलीज के पहले ही दिन दोनो फिल्मों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अक्षय स्टारर गोल्ड नें पहले दिन में 25.25 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं जॉन स्टारर सत्यमेव जयते ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। क्रिटिक्स का मानना है कि यह अब तक की जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।
2nd day box office collection of gold and satyameva jayate, 4Fanviews |
2nd Day Box Office Collection Gold
यह बात तो है कि दोनो ही फिल्में लोगों को काफी पसंद आ रही है क्योंकि दोनो ही फिल्मो का सब्जेक्ट बिल्कुल अलग है। जहा एक फिल्म में भरपूर एक्शन है तो वहीं दूसरी फिल्म में खेल के प्रति जोश दिखाया है।
2nd day box office collection of gold, 4Fanviews |
2nd Day Box Office Satyameva Jayate
जाहिर सी बात है कि दूसरा दिन वर्किंग डे होने के कारण दोनों फिल्मो की कमाई में गिरावट तो आनी ही थी। लेकिन फिर भी अक्षय स्टारर गोल्ड ने दूसरे दिन भी लगभग 10.25 करोड़ की कमाई की है और वहीं जॉन स्टारर सत्यमेव जयते ने दूसरे दिन लगभग 9.05 करोड़ की कमाई की है।
2nd day box office collection of gold, 4Fanviews |
बता दें कि फिल्म गोल्ड को भारत में 3050 स्क्रीन्स और सत्यमेव जयते फिल्म को 2600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। माना जा रहा है दोनों फिल्मों की काफी बेहतर शुरुआत हुई है। अभी पूरा वीकेंड बाकी है और दोनो फिल्म शनिवार से फिर से रफ्तार पकड़ सकती है।
Box office: अक्षय स्टारर गोल्ड / जॉन स्टारर सत्यमेव जयते, दूसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई
Reviewed by Admin
on
6:25 AM
Rating:
No comments: